US में सिख लड़के की पिटाई, सुषमा ने भारतीय दूतावास से मांगी रिपोर्ट

punjabkesari.in Saturday, Nov 04, 2017 - 12:07 PM (IST)

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास से वाशिंगटन राज्य में एक सिख लड़के की कथित पिटाई के मामले में रिपोर्ट मांगी है। खबरों के मुताबिक वाशिंगटन राज्य में 14 वर्षीय एक सिख लड़के को उसके सहपाठी ने घूंसे मारे और उसे जमीन पर पटक दिया। सिख लड़के के पिता का दावा है कि उसके बेटे को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वह भारतवंशी है। सुषमा ने ट्वीट किया कि मैंने अमेरिका में सिख लड़के की पिटाई के बारे में खबरें देखी हैं। मैंने अमेरिका में भारतीय दूतावास से घटना के संबंध में रिपोर्ट भेजने के लिये कहा है।


खबरों के अनुसार यह घटना पिछले हफ्ते वाशिंगटन के केंट्रिज हाई स्कूल में हुई। घटना के वक्त विक्टिम लड़का पगड़ी पहने हुआ था। जब उसकी पिटाई हो रही थी तो उसके कुछ क्लासमेट ने उसे रिकॉर्ड कर लिया और बाद में वीडियो स्नैपचैट पर पोस्ट कर दी। वीडियो के अनुसार सिख लड़के के पीछे से एक दूसरा लड़का आता है और अचानक उसे मारना शुरू कर देता है। वहीं स्कूल मैनेजमेंट का कहना है कि ये कोई धार्मिक या नस्लीय हमला नहीं था, हाल ही में क्लास में झगड़ा हुआ था जिसकी वजह से ये घटना हुई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News