Kavya Maran: IPL की ग्लैमरस मालकिन: काव्या मारन की संपत्ति सुनकर रह जाएंगे दंग!
punjabkesari.in Tuesday, Apr 29, 2025 - 05:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। चाहे उनकी टीम का प्रदर्शन मैदान पर कैसा भी हो, काव्या अपने हर मैच में टीम को जोश से चीयर करती नजर आती हैं। आईपीएल 2025 में भले ही हैदराबाद का सफर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन काव्या ने अपनी टीम को मालदीव वेकेशन पर भेजकर फैंस का दिल जीत लिया है।
काव्या न केवल IPL फ्रेंचाइज़ी सनराइजर्स हैदराबाद की चेयरपर्सन हैं, बल्कि साउथ अफ्रीका T20 लीग की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप की भी कमान संभालती हैं। बिजनेस और क्रिकेट की दुनिया में तेज़ी से पहचान बनाने वाली काव्या की नेट वर्थ भी बेहद चर्चा में है।
कितनी संपत्ति की मालकिन हैं काव्या मारन?
बिजनेस बैकग्राउंड से आने वाली काव्या की नेट वर्थ लगभग ₹410 करोड़ आंकी गई है। उनके पिता कलानिधि मारन, जो सन ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन हैं, देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शुमार किए जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब ₹26,000 करोड़ है।
काव्या की पढ़ाई और प्रोफेशनल सफर
-
जन्म: 6 अगस्त 1992
-
स्नातक: स्टेला मैरिस कॉलेज, चेन्नई (B.Com - 2012)
-
MBA: वारविक बिजनेस स्कूल, कोवेंट्री, इंग्लैंड (2016)
IPL 2025 में हैदराबाद की हालत पतली
पैट कमिंस की कप्तानी में इस सीजन SRH का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक 9 में से सिर्फ 3 मुकाबले जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अब टीम को बाकी सभी मुकाबले जीतने के साथ-साथ अन्य टीमों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा।