भारत की बेटी सुनीता विलियम्स फिर रचेगी इतिहास, अंतरिक्ष की भरेंगी उड़ान

punjabkesari.in Saturday, Aug 04, 2018 - 12:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय मूल की अंतरिक्ष वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स आज किसी परिचय की मोहताज नही हैं। हिस्‍दुस्‍तानी बेटी धरती से लेकर अंतरिक्ष तक में अपना परचम लहरा चुकी है। अब वह एक बार फिर इतिहास रचने जा रही हैं। नासा ने अपने पहले मानव अंतरिक्ष यान कार्यक्रम के लिए अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा कर दी है, जिनमें भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स सहित नौ अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। ये अंतरिक्ष यात्री अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के वाणिज्यिक क्रू कार्यक्रम के तहत स्पेस एक्स और बोइंग द्वारा विकसित अंतरिक्ष यान पर सवार होंगे। 
PunjabKesari
यह अंतरिक्ष यान 2019 के मध्य तक पहली बार प्रक्षेपित किया जाएगा। अन्य अंतरिक्ष यात्रियों में विक्टर ग्लोवर, मिशेल होपकिंस, रॉबर्ट बेनकेन, डगलस हर्ल, निकोलस मान, क्र‍िस्टफर फर्गुशन, एरिक बो, और जोश कसाडा हैं। इसके साथ ही 2011 के बाद अमेरिकी धरती से अंतरिक्ष की उड़ान भरने वाले ये पहले क्रू भी होंगे। सुनीता विलियम्स और जोश कसाडा बोइंग के विमान से उड़ान भरेंगे। जोश कसाडा की अंतरिक्ष के लिए यह पहली उड़ान होगी।

PunjabKesari
नासा प्राइवेट स्पेसशिप कर्मशल स्पेसक्राफ्ट से लोगों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आइएसएस) भेजने जा रहा है। शुरुआत में यह क्रू कुछ टेस्ट उड़ान पर जाएगा, जिसमें अलग अलग तरह की परिस्थ‍ितियों से गुजरने की कोशिश की जाएगी। बता दें कि सुनीता विलियम्स अमेरिकी नेवी कैप्टन हैं। उनके पूर्वज भारत में अहमदाबाद से ताल्लुक रखते थे। मई 1987 में उनका चयन अमेरिकी नेवी में हुआ।
PunjabKesari
1998 में नासा के लिए चुने जाने से पहले सुनीता ने 30 से ज्यादा अलग-अलग हेलिकॉप्टर में तीन हजार घंटों से ज्यादा की उड़ान भरी थी। उन्होंने अंतरिक्ष में कुल 322 दिन बिताए हैं। महिला अंतरिक्ष यात्री के तौर पर 5 घंटे 40 मिनट के सबसे ज्यादा स्पेसवॉक का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। वहीं इसे लेकर सुनीता ने कहा कि उन्हें अपने अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अपने यान में कुछ कर गुज़रने का मौक़ा मिला है। इन नौ अंतरिक्ष यात्रियों में उनके अलावा दूसरी महिला आनोपु मान हैै।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News