Earthquake : असम में लगे भूकंप के जोरदार झटके, डरे सहमे लोग घरों से बाहर भागे
punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 12:13 AM (IST)
नेशनल डेस्क : असम, मेघालय और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। एंड्रॉइड भूकंप अलर्ट सिस्टम के अनुसार, सुबह करीब 11:06 बजे भूटान के निकट 5.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र असम के कुछ क्षेत्रों से लगभग 252 किलोमीटर दूर बताया गया है।
भूकंप के झटके केवल भूटान और भारत के पूर्वोत्तर राज्यों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि पड़ोसी देशों बांग्लादेश, नेपाल और चीन के कुछ इलाकों में भी कंपन महसूस की गई। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है, जबकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
