Earthquake in Delhi : सुबह- सुबह दिल्ली में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.9 रही तीव्रता
punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 06:12 AM (IST)
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के उत्तरी जिले (North District) में रविवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बताया कि भूकंप के झटके 2 अगस्त 2026 को तड़के 04:14:01 बजे दर्ज किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई है।
An earthquake of magnitude 2.9 on the Richter scale occured in North District, Delhi: National Centre of Seismology tweets pic.twitter.com/wEWuxnwnvW
— ANI (@ANI) August 1, 2026
हालांकि भूकंप की तीव्रता कम थी, लेकिन झटके महसूस होते ही स्थानीय निवासियों में थोड़ी देर के लिए चिंता का माहौल देखा गया। अभी तक इस भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। बता दें कि 27 जून को दिल्ली और जम्मू कश्मीर समेत नॉर्थ इंडिया के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।
उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके
इससे पहले अप्रैल में दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इससे लोगों में दहशत फैल गई. दिल्ली-NCR, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए थे। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी जमीन हिलने से लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए थे।
