अरुणाचल प्रदेश: भूकंप के झटकों से कांपी धरती, 5.1 और 3.5 तीव्रता से कांपी धरती
punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 11:27 AM (IST)
Earthquake in Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश और उसके आस- पास के क्षेत्रों में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए हैं। इनमें पहला झटका 5.1 तीव्रता का और दूसरा 3.5 तीव्रता का था। इन दोनों भूकंप के झटकों का केंद्र ऊपरी सियांग जिले में था। भूकंप के झटकों के बाद कोई भी जान- माल के नुक्सान की खबर सामने नहीं आई है। जानकारी के अनुसार पहला झटका सुबह 5:45 पर महसूस किया गया और दूसरा झटका सुबह 7:17 मिनट पर महसूस हुआ।
