श्रीलंकाई नौसेना ने आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

punjabkesari.in Wednesday, Aug 22, 2018 - 05:57 PM (IST)

कोलंबोः श्रीलंकाई नौसेना ने अपने देश की जल-सीमा में कथित तौर पर प्रवेश कर मछली पकडऩे को लेकर कम से कम आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया तथा उनकी नौका को जब्त कर लिया।। श्रीलंकाई नौसेना के एक बयान के मुताबिक, इस द्वीप देश में ‘‘अवैध रूप से मछली पकडऩे’’ के लिए अरिप्पू इलाके से 16 समुद्री मील दूर समुद्र में श्रीलंकाई नौसेना ने यह गिरफ्तारी की।

नौसेना ने बताया कि गिरफ्तार किये गये मछुआरे को चिकित्सीय जांच के लिए एक नौसेना अड्डे पर ले जाया गया। बाद में, उन्हें अधिकारियों को सौंप दिया गया। तमिलनाडु मत्स्यपालन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ये सभी मछुआरे तूतीकोरिन के रहनेवाले हैं।

10 अगस्त को भी श्रीलकाई नौसेना ने अपने देश की जल-सीमा में मछली पकडऩे के आरोप में 27 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News