श्रीलंका की नौसेना ने 3 मछुआरों को गिरफ्तार किया

punjabkesari.in Saturday, Sep 02, 2017 - 10:04 PM (IST)

रामेश्वरम: तमिलनाडु के मंडपम इलाके के तीन मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जल क्षेत्र में कथित तौर पर प्रवेश करने को लेकर गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने बताया कि एक देशी नौका में सवार इन मछुआरों को पकड़ लिया गया और थलईमन्नार ले जाया गया। रामेश्वरम मछुआरा एसोसिएशन के नेता पी सेसुराजा ने बताया कि मछुआरों से थलईमन्नार में पूछताछ की जा रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News