श्रीलंका ने जाफना सांस्कृतिक केंद्र के लिए भारत सरकार का जताया आभार

punjabkesari.in Sunday, Feb 12, 2023 - 02:03 PM (IST)

 जाफना: श्रीलंका ने जाफना सांस्कृतिक केंद्र के लिए भारत का आभार जताया है।  श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के गवर्नर जीवन त्यागराज त्यागराज ने शनिवार को कहा कि श्रीलंका जाफना सांस्कृतिक केंद्र के लिए भारत सरकार और वहां के लोगों का आभारी है।  उन्होंने कहा कि  “हम इस बंदोबस्ती के लिए सरकार और भारत के लोगों के आभारी हैं। यह कला की दुनिया तक पहुंचता है और जोड़ता है, ”त्यागराजा ने भारत सरकार के अनुदान से निर्मित जाफना सांस्कृतिक केंद्र के उद्धघाटन कार्यक्रम में कहा कि यह   केंद्र नई दिल्ली और कोलंबो के बीच बढ़ते द्विपक्षीय और विकासात्मक संबंधों के प्रतीक के रूप में  जाना जाएगा होगा।

 

सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के साथ ही भारत के सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान यह सांस्कृतिक केंद्र जाफना के लोगों को समर्पित किया गया। Mo एल मुरुगन  9-12 फरवरी से श्रीलंका की चार दिवसीय यात्रा पर हैं।  राज्यपाल ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि जाफना सांस्कृतिक केंद्र श्रीलंका के समृद्ध क्षेत्रीय इतिहास से जुड़ता है जो कला, विश्वास और संस्कृति का जश्न मनाता है। "


जाफना सांस्कृतिक केंद्र का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2015 में किया था। यह सांस्कृतिक केंद्र दोनों देशों के मजबूत संबंधों को शानदार उदाहरण है। गृहयुद्ध से प्रभावित रहे श्रीलंका के उत्तरी प्रांत जाफना में सांस्कृतिक बुनियादी ढांचे का विस्तार करने के उद्देश्य से यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। जाफना सांस्कृतिक केंद्र में एक सार्वजनिक चौक, जिसे रंगभूमि मंच के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा दो मंजिलों का एक संग्रहालय, 600 से ज्यादा लोगों के बैठने की क्षमता वाला थिएटर, एक सभागार और एक 11 मंजिला शिक्षण टॉवर भी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News