प्रवासी मजदूरों को एक लाख नौकरियां देने जा रहे सोनू सूद, शेयर की जानकारी

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2020 - 05:30 AM (IST)

नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्टर सोनू प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बन चुके हैं। वह देश ही नहीं विदेशों में फंसे हुए लोगों को उनके घर सुरक्षित पहुंचा रहे हैं। देश के हर राज्यों में उन्होंने अलग-अलग तरह से लोगों की मदद की है। इसके अलावा हाल ही में सोनू ने प्रवासी मजदूरों के लिए नौकरी की व्यवस्था करने का ऐलान किया था। इसके लिए उन्होंने  APEC नाम की कंपनी के साथ खास करार किया है। सोनू सूद ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। 
PunjabKesari
सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'जहां चाह, वहां राह! मेरे प्रवासी भाइयों के लिए मैंने अब की APEC के साथ साझेदारी। pravsirojgar.com के माध्यम से देश भर की 'अपैरल मैम्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट कंपनियों' में 1 लाख नौकरियां देने का बड़ा वादा। धन्यवाद, जय हिंद।' 
PunjabKesari
बता दें कि सोनू सूद ने अपने जन्मदिन यानी 30 जुलाई को तीन लाख नौकरियों का एलान किया था। उन्होंने ट्वीट किया, 'मेरे जन्मदिन के अवसर पर मेरे प्रवासी भाइयों के लिए pravsirojgar.com का 3 लाख नौकरियों के लिए लिए मेरा करार। ये सभी अच्छे वेतन, PF, ESI और अन्य लाभ प्रदान करते हैं। धन्यवाद AEPC, CITI, Trident, Quess Corp, Amazon, Sodexo, Urban Co , Portea और सभी का।'  

सोनू सूद इसके पहले गरीब किसान को टैक्टर भेजना, अनाथ बच्चों को सहारा देना और गरीब महिला को घर देने का वादा करना जैसे कई दिल जीतने वाले काम कर चुके हैं। सोनू सूद ने न सिर्फ भारत में लोगों की मदद की है बल्कि विदेश में फंसे भारतीय को देश वापस लाए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News