''सेक्स रैकेट चलाने वाली'' दिल्ली की लेडी डॉन सोनू पंजाबन पर फायरिंग

punjabkesari.in Wednesday, Jan 23, 2019 - 04:07 PM (IST)

नई दिल्ली: देह व्यापार गिरोह चलाने वाली कुख्यात सोनू पंजाबन की कार पर पूर्वी दिल्ली में उस समय हमला किया गया जब वह बुधवार को तड़के घर वापस लौट रही थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस के अनुसार मानव तस्करी और एक लड़की को वेश्यावृत्ति के लिए विवश करने के एक मामले में सोनू जेल में थी। इस समय वह पैरोल पर बाहर है। 

मामलें की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस को तड़के करीब चार बजे गीता कॉलोनी पुश्ता के नजदीक गोलीबारी होने की सूचना मिली। इसके बाद शकरपुर थाना के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि पता चला है कि एक रिश्तेदार से मिलने के बाद वह वापस घर लौट रही थी। उसी समय तीन लोगों ने उसकी कार रोकी और गोलीबारी की। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News