आज से रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी सोनिया गांधी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 22, 2020 - 05:37 AM (IST)

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के ध्वस्त किले को फिर से खड़ा करने के लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में सीएए और एनआरसी विरोध में पुलिस की लाठियों का शिकार हुए पीड़ितों का आंसू पोंछने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गईं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का दो दिवसीय रायबरेली दौरा 22 जनवरी से शुरू होगा। जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचेंगी और गुरुवार को वापस दिल्ली आ जाएंगी।

बुधवार को दोपहर 1 बजे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष और उनकी बेटी प्रियंका गांधी फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां से वो सीधे ऊंचाहार के अरखा जाएंगी। पूर्व विधायक अजय पाल सिंह के घर जाकर वो पीड़ित परिवार को सांत्वना देंगी। इसके बाद वे दोनों रायबरेली शहर से लगभग छह किमी दूर परशदेपुर रोड पर भुएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगी। इस बैठक में वो सरकार को घेरने की रणनीति बनाएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News