राजस्थान में भाजपा की हैट्रिक रोकने के लिए कांग्रेस की तैयारी, जनसभा को संबोधित कर सकती है सोनिया गांधी

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2024 - 03:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क. कांग्रेस द्वारा राजस्थान में भाजपा को हैट्रिक बनाने से रोकने के लिए हाल ही में राजस्थान से राज्य सभा के लिए चुनी गई कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को राजस्थान में चुनाव प्रचार में उतारने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने सोनिया गांधी की चुनावी सभाएं करवाने के लिए हाईकमान को एक प्रस्ताव भेजा है।

PunjabKesari
संभवतः सोनिया गांधी छह अप्रैल को राजस्थान में सभा को संबोधित कर सकती हैं। जयपुर के अलावा उनका अन्य एक या दो सीटों पर भी जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम बनाया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सभाएं और रोड शो करवाने का भी प्रस्ताव हाईकमान को भेजा है।

PunjabKesari
दरअसल, इन लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी की सक्रियता ज्यादा दिखाई दे रही है। इस बार वे उम्मीदवार चयन करने वाली सैंट्रल इलैक्शन कमेटी की हर बैठक में मौजूद रही हैं। इसके अलावा घोषणा पत्र चयन समिति की बैठक में उन्होंने सुझाव भी दिए। स्वास्थ्य ठीक होने की स्थिति में सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा ले सकती हैं।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं का कहना है कि कांग्रेस ने अभी पहले चरण की नामांकन रैलियों में स्थानीय नेताओं को ही बुलाया था। अब तक के नामांकन के दौरान रैलियों में पूर्व सी.एम. अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट गए। लेकिन अब चुनाव प्रचार के लिए राष्ट्रीय नेताओं को बुलावा भेजा जा रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Recommended News

Related News