पाकिस्तान की नापाक हरकत, स्नाइपर शाट से जवान को किया घायल

punjabkesari.in Saturday, Jul 14, 2018 - 05:05 PM (IST)

जम्मू: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एलओसी पर पाकिस्तानी स्नाइपर से सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारिक जानकारी के अनुसार अखनूर सेक्टर के फारवर्ड क्षेत्र में डयूटी पर तैनात जवान को पाकिस्तानी सैनिक ने स्नाइपर से निशाना बनाया। सैनिक को शरीर के ऊपर वाले हिस्से में गोली लगी। उसे उधमपुर के कमांड अस्पताल में भर्ती किया गया है।


जानकारी के अनुसार एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है। इससे पहले सात जुलाई को राजोरी के नौशहरा सेक्टर में स्नाइपर शॉट से जवान घायल हो गया था। इस वर्ष पाकिस्तान ने एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर को 1250 बार निशान बनाया। पाकिस्तानी गोलीबारी में 24 जवान शहीद हो गये जबकि 52 लोग भी मारे गये।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News