कश्मीरी पत्थरबाजों को लड़की ने दिया करारा जवाब, वीडियो हुआ वायरल

punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2017 - 01:56 PM (IST)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सेना के जवानों के साथ पत्थरबाजों द्वारा की गई अभद्रता का मुद्दा उठाते हुए एक लड़की ने फेसबुक पेज पर एक वीडियो संदेश जारी किया है। 



15 अप्रैल को जारी किया था वीडियो
नागपुर की बहादुर गर्ल शिवानी दानी ने अपने फेसबुक पेज पर 15 अप्रैल को जारी किए इस वीडियो में कश्मीर के पत्थरबाजों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि जब से वह वीडियो सामने आया है जिसमें जम्मू कश्मीर के एक जिले में शांतिप्रिय पत्थरबाज हमारी सेना के पीछे उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर भगा रहे हैं। उन्हें कुछ एंटी भारत और प्रो पाकिस्तानी नारे लगा कर उन्हें छेड़ रहे हैं। दिल्ली से आदेश नहीं है और हम संयम से रहना जानते हैं। किसी की जान न सिर्फ इसी सोच के साथ हमारे सैनिक हथियार नहीं उठा रहे हैं। ये पत्थरबाज इसे हमारी कमजोरी समझ रहे हैं। वीडियो में शिवानी ने आगे कुलभूषण जाधव का मुद्दा भी उठाया है। सोशल मीडिया में उनकी बेबाकी की जमकर सराहना हो रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News