Heavy Rain Warning: आने वाले अगले कई घंटों तक होगी ताबड़तोड़ बारिश, इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, पड़ेंगी बर्फीली बौछारें

punjabkesari.in Monday, Jan 12, 2026 - 12:49 PM (IST)

Heavy Rain Warning : साल 2025 में रिकॉर्डतोड़ मानसून के बाद अब 2026 की शुरुआत भी मौसम के कड़े तेवरों के साथ हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। एक तरफ जहां उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है वहीं दूसरी तरफ दक्षिण भारत के राज्यों में बादल जमकर बरसने को तैयार हैं।

PunjabKesari

दक्षिण भारत: तमिलनाडु और केरल में येलो अलर्ट

मानसून के विदा होने के बाद भी दक्षिण भारतीय राज्यों में बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। आईएमडी के ताजा बुलेटिन के अनुसार:

  • तमिलनाडु: अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है क्योंकि इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं।

  • केरल: यहां भी रुक-रुक कर हो रही बारिश अब तेज होने वाली है। कई जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

  • कर्नाटक और आंध्र प्रदेश: इन राज्यों में भी अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।

PunjabKesari

उत्तर भारत: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बौछारें

उत्तर भारत में ठंड के बीच अब आसमान से आफत बरसने वाली है। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन और बढ़ेगी:

  • हिमाचल और उत्तराखंड: अगले 48 घंटों में इन दोनों राज्यों के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का अनुमान है। पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख: यहां भी बर्फबारी और बारिश का दोहरा अलर्ट जारी किया गया है जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

PunjabKesari

इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने दक्षिण और उत्तर के अलावा अन्य समुद्री और तटवर्ती इलाकों के लिए भी चेतावनी जारी की है। पुडुचेरी, कराईकल, यनम और माहे में जोरदार बारिश की संभावना है। लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी अगले दो दिनों तक बादल बरसेंगे। रायलसीमा क्षेत्र में भी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News