Heavy Rain Alert: मौसम का खतरनाक यू-टर्न! अगले 24 से 48 घंटों में इन 7 राज्यों पर बारिश मचाएगी तांडव, IMD का अलर्ट जारी
punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 11:27 AM (IST)
Heavy Rain Alert : देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान देश के सात राज्यों में मौसम अपना रौद्र रूप दिखा सकता है। कहीं मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि (Hailstorm) की आशंका है तो कहीं पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ सकती है।
इन 7 राज्यों में मचेगा बवाल
IMD के अनुसार 25 और 26 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ (महाराष्ट्र), ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और तेलंगाना में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
-
ओलावृष्टि की चेतावनी: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में ओले गिर सकते हैं जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका है।
-
तेज हवाएं: 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में असर
27 और 28 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से:
-
हिमालयी क्षेत्र: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट है।
-
मनाली का हाल: मनाली जैसे पर्यटन स्थलों पर तापमान शून्य से -10 डिग्री तक नीचे जा सकता है।
यह भी पढ़ें: बरसाना से वृंदावन तक... 40 दिन का रंगोत्सव, ब्रज की होली में डूबने के लिए तैयार हैं तो पहले पढ़ लें ये रूल्स, वरना!
दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश का मिजाज
-
दिल्ली: राजधानी में 25 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। हल्की धूप खिलेगी और अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि सुबह-शाम हल्की हवाएं चलेंगी।
-
उत्तर प्रदेश: लखनऊ और कानपुर में मौसम सामान्य रहेगा लेकिन पश्चिमी यूपी के जिलों (सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद) में सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की जा सकती है।
बिहार और झारखंड की स्थिति
-
बिहार: पटना समेत अधिकांश जिलों में धूप खिलेगी और गर्मी का अहसास बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक जा सकता है।
-
झारखंड: रांची, खूंटी और रामगढ़ जैसे जिलों में देर शाम हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।
दक्षिण भारत का हाल
तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों में 1 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है। चेन्नई में उमस भरी गर्मी रह सकती है जहां तापमान 30 डिग्री के आसपास बना रहेगा।



