दिल्ली में स्मॉग का कहर जारी, दृश्यता गिरकर हुई 700 मीटर

punjabkesari.in Monday, Dec 04, 2017 - 03:06 PM (IST)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में स्मॉग की वजह से कई इलाकों में आज दृश्यता खराब रही और सुबह का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में दृश्यता गिरकर 700 मीटर रह गई जबकि पालम स्टेशन पर यह 900 मीटर दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि कोहरे में दृश्यता का स्तर 1000 मीटर से नीचे आने पर इसे खराब माना जाता है।

अधिकारी ने बताया कि स्मॉग ने दृश्यता पर असर डाला जबकि न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारी ने दिन में आसमान साफ रहने और कल सुबह धुंध छाए रहने की संभावना जताई है। अधिकारी ने बताया कि पालम स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 8.5 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड पर 8.3 डिग्री सेल्सियस और रिज में 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत रही।  कल अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 23 औ 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News