Skoda Car Discount: स्कोडा की इन गाड़ियों पर मिल रहा है 5 लाख रुपए तक का डिस्काउंट, हाथ से जाने न दें शानदार मौका
punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 04:27 PM (IST)
Skoda Discount Offer: अगर आप इस महीने कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो स्कोडा अपने ग्राहकों के लिए शानदार डील लेकर आई है। नए Financial Year की शुरुआत से पहले अपनी इन्वेंट्री क्लियर करने के उद्देश्य से कंपनी सेडान और SUV पोर्टफोलियो पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट का लाभ ग्राहक कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट लाभ और लॉयल्टी इंसेंटिव के रूप में उठा सकते हैं।
किस मॉडल पर कितनी होगी बचत?
Skoda Kodiaq: सबसे बड़ा डिस्काउंट प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में स्कोडा की इस फ्लैगशिप गाड़ी पर सबसे ज्यादा बचत की जा सकती है। कोडिएक के स्पोर्टलाइन वेरिएंट पर ₹5 लाख तक का लाभ मिलेगा। इसके L&K सिलेक्शन पर ₹2.50 लाख तक और लाउंज वेरिएंट पर लगभग ₹1.50 लाख की बचत की जा सकती है।

Skoda Kushaq: मिड-साइज एसयूवी पर भारी डील हुंडई क्रेटा और मारुति ग्रैंड विटारा को टक्कर देने वाली कुशाक के अलग-अलग मॉडल्स पर शानदार ऑफर्स हैं। कुशाक के मोंटे कार्लो और प्रेस्टीज जैसे टॉप वेरिएंट्स पर ₹3 लाख तक की बचत की जा सकती है, जबकि 2026 मॉडल पर ₹1.40 लाख तक के फायदे मिल रहे है।

Skoda Slavia: सेडान प्रेमियों के लिए स्लाविया के 2026 वेरिएंट पर ₹60,000 से ₹65,000 तक की छूट दी जा रही है। वहीं इसके पुराने मॉडल्स पर ₹3 लाख तक का भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
Skoda Kylaq: कॉम्पैक्ट एसयूवी पर बचत टाटा नेक्सन और मारुति ब्रेज़ा की प्रतिद्वंद्वी कायलाक के सिग्नेचर और सिग्नेचर+ वेरिएंट्स पर ₹75,000 तक की छूट उपलब्ध है। हालांकि, इसके ऑटोमैटिक वर्जन पर डिस्काउंट की राशि थोड़ी कम रखी गई है।
