यहां Driving License पाना है लोहे के चने चबाने जैसा! 2 साल की ट्रेनिंग के बाद मिलता है मौका

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 01:07 PM (IST)

Toughest Driving License : अगर आप सोचते हैं कि आपको ड्राइविंग बहुत अच्छी आती है तो आपको क्रोएशिया (Croatia) का ड्राइविंग टेस्ट जरूर देखना चाहिए। यूरोप के इस खूबसूरत देश में सड़क पर गाड़ी उतारने से पहले आपको एक ऐसी अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ता है जो न केवल मानसिक और शारीरिक रूप से कठिन है बल्कि जेब पर भी काफी भारी पड़ती है।

1. ऑटोस्कोला: ड्राइविंग का गुरुकुल

क्रोएशिया में आप सीधे टेस्ट नहीं दे सकते। लाइसेंस की चाह रखने वाले हर व्यक्ति को सबसे पहले 'ऑटोस्कोला' (Autoskola) नाम के मान्यता प्राप्त ड्राइविंग स्कूल में दाखिला लेना अनिवार्य है। यह एक स्ट्रक्चर्ड ट्रेनिंग प्रोग्राम है जिसे पूरा किए बिना आप आवेदन भी नहीं कर सकते।

PunjabKesari

2. क्लासरूम से लेकर सड़क तक की कड़ी ट्रेनिंग

लाइसेंस पाने की प्रक्रिया दो चरणों में बंटी है:

  • किताबी ज्ञान (थ्योरी): कैंडिडेट को कम से कम 30 घंटे क्लासरूम में बिताने होते हैं। यहां सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक सिग्नल और ड्राइवर की कानूनी जिम्मेदारियों का गहन पाठ पढ़ाया जाता है।

  • सड़क पर अनुभव (प्रैक्टिकल): क्लासरूम के बाद बारी आती है असली ड्राइविंग की। एक सर्टिफाइड इंस्ट्रक्टर की देखरेख में कम से कम 35 घंटे तक सड़क पर गाड़ी चलानी पड़ती है।

यह भी पढ़ें: सावधान! इस देश में Cycle चलाते हुए छाता पकड़ा तो जाना पड़ेगा जेल, जानें पीछे की वजह?

3. जीरो टॉलरेंस वाला प्रैक्टिकल टेस्ट

क्रोएशिया का प्रैक्टिकल ड्राइविंग टेस्ट दुनिया के सबसे कठिन टेस्ट्स में गिना जाता है।

  • गलती की गुंजाइश नहीं: टेस्ट के दौरान आपको केवल 3 छोटी गलतियां करने की छूट मिलती है। जैसे ही आपने चौथी गलती की आपको तुरंत फेल घोषित कर दिया जाता है और पूरी प्रक्रिया दोबारा शुरू करनी पड़ती है।

PunjabKesari

4. सिर्फ ड्राइविंग ही काफी नहीं!

ड्राइविंग स्किल्स के अलावा भी क्रोएशिया में बहुत कुछ साबित करना पड़ता है:

  • फर्स्ट एड कोर्स: हर एप्लीकेंट को एक सर्टिफाइड फर्स्ट एड (प्राथमिक उपचार) कोर्स पूरा करना होता है ताकि दुर्घटना की स्थिति में वह दूसरों की जान बचा सके।

  • मेडिकल और साइकोलॉजिकल टेस्ट: डॉक्टर यह सुनिश्चित करते हैं कि आप शारीरिक रूप से फिट हैं जबकि मनोवैज्ञानिक (Psychologist) आपकी मानसिक स्थिति की जांच करते हैं कि क्या आप सड़क पर गुस्सा या आपा तो नहीं खोएंगे।

5. जेब पर पड़ता है भारी बोझ

यह पूरी प्रक्रिया जितनी कठिन है उतनी ही महंगी भी है। ड्राइविंग स्कूल की फीस, मेडिकल चेकअप और परीक्षा शुल्क मिलाकर कुल खर्च ₹90,000 से भी ज्यादा हो जाता है। यही कारण है कि यह यूरोप के सबसे महंगे ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम में से एक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News