Trump Traffic: ट्रंप के 15% वैश्विक टैरिफ पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- जल्दबाजी में बयान देना ठीक नहीं

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 06:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क: US सुप्रीम कोर्ट द्वारा फटकार के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 15% ट्रैरिफ का ऐलान किया था। इस नई घोषणा ने वैश्विक बाजार में हलचल पैदा कर दी है। इस पूरे घटनाक्रम का भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसे लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है।

वित्त मंत्री का संतुलित रुख

 प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वित्त मंत्री से अमेरिकी टैरिफ के असर के बारे में सवाल पूछने पर कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसके संभावित प्रभाव का आकलन करना अभी जल्दबाजी होगी। उन्होंने साफ किया कि वाणिज्य मंत्रालय वर्तमान में भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौतों की समीक्षा कर रहा है। आगे की बातचीत कब और कैसे होगी, इसका फैसला संबंधित मंत्रालय और प्रतिनिधिमंडल स्थिति का विश्लेषण करने के बाद ही लेंगे।

PunjabKesari

क्या है पूरा विवाद?

आपको बता दें कि 20 फरवरी को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप के वैश्विक टैरिफ लगाने के आदेश को अवैध बताते हुए रद्द कर दिया था। ट्रंप ने इस अदालती फैसले पर तीखी नाराजगी जताते हुए इसे 'शर्मनाक' करार दिया। हालांकि, हार न मानते हुए ट्रंप ने कुछ ही घंटों के भीतर सभी देशों पर 10 फीसदी के नए टैरिफ की घोषणा कर दी, जिसे बाद में बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया।

भारत के लिए क्या है चुनौती?

भारत और अमेरिका के बीच मौजूदा व्यापारिक सौदों में टैरिफ की दरें लगभग 18 फीसदी के स्तर पर हैं, जो ट्रंप द्वारा प्रस्तावित 15 % के नए टैरिफ से कम हैं। ट्रंप का रुख सख्त है। उनका कहना है कि अन्य देशों को टैरिफ चुकाना होगा, जबकि अमेरिका पर ऐसा कोई बोझ नहीं होगा। दूसरी ओर भारत का वाणिज्य मंत्रालय इस बात की बारीकी से जांच कर रहा है कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले और ट्रंप प्रशासन के इन नए कदमों से भारतीय निर्यात और व्यापार पर क्या असर पड़ेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News