Silver Buying Tips: 1 किलो चांदी खरीदनी है? जानें कब, कहां और कैसे करें स्मार्ट निवेश
punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 02:17 PM (IST)
नेशनल डेस्क: बाजार में चांदी की चाल एक बार फिर सबको हैरान कर रही है। बुधवार के कारोबारी सत्र में कीमतों में आई भारी गिरावट पर अचानक ब्रेक लगा और एमसीएक्स (MCX) पर चांदी देखते ही देखते 11,000 रुपये से ज्यादा उछल गई। हालांकि, कीमत अब भी अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है, लेकिन आम आदमी के लिए एक साथ 2.50 लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर 1 किलो चांदी खरीदना आसान नहीं है। ऐसे में अगर आप भी भविष्य के लिए चांदी जोड़ना चाहते हैं, तो कुछ खास रणनीतियां आपके बड़े काम आ सकती हैं।
MCX पर 'माइक्रो' ट्रेडिंग:
कम पैसों में बड़ी शुरुआत अगर आप भारी-भरकम चांदी घर में रखने का जोखिम नहीं उठाना चाहते, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) एक बेहतरीन विकल्प है। यहां आप 'silver micro' कॉन्ट्रैक्ट के जरिए महज 1 किलो चांदी का सौदा कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि आपको पूरी कीमत एक साथ नहीं चुकानी होती। कुल कीमत का केवल 10 से 20 प्रतिशत हिस्सा 'margin money' के तौर पर देकर आप निवेश शुरू कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर 1 किलो चांदी की कीमत 2.64 लाख रुपये है, तो आप करीब 26 से 52 हजार रुपये देकर अपनी पोजीशन बुक कर सकते हैं। इसके लिए बस आपके पास एक डीमैट अकाउंट और कमोडिटी ट्रेडिंग की अनुमति होनी चाहिए।
सिल्वर ETF और 7,14,21,28 का जादुई नियम
बाजार के उतार-चढ़ाव से बचने का सबसे सुरक्षित तरीका 'सिल्वर ईटीएफ' (Silver ETF) है। जानकारों का मानना है कि एक बार में पैसा लगाने के बजाय हर महीने की 7, 14, 21 और 28 तारीख को थोड़ा-थोड़ा निवेश करना चाहिए। मान लीजिए आप हर तय तारीख को 5,000 रुपये का निवेश करते हैं, तो साल भर में आप करीब 2.40 लाख रुपये की चांदी जमा कर लेंगे, जो लगभग 1 किलो के बराबर होगी। इस तरीके से खरीदारी करने पर आपको कीमतों के गिरने या बढ़ने की चिंता नहीं सताएगी और आपके निवेश का औसत (Average) बना रहेगा।
फिजिकल चांदी:
गहनों से बेहतर है Silver Brick अगर आप चांदी को हाथ में लेकर अपनी तिजोरी में रखना चाहते हैं, तो गहने खरीदने की गलती न करें क्योंकि उनमें मेकिंग चार्ज का बड़ा हिस्सा बर्बाद हो जाता है। इसकी जगह 'सिल्वर बार' या शुद्ध चांदी की सिल्लियां खरीदना फायदेमंद है। यहां भी समझदारी इसी में है कि एक साथ 1 किलो न खरीदकर हर महीने 100-100 ग्राम करके चांदी लें। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि कीमतों में अभी और सुधार या गिरावट आ सकती है, ऐसे में धीरे-धीरे की गई खरीदारी आपको बड़े नुकसान से बचाएगी और भविष्य में जब भाव बढ़ेंगे, तो आपका मुनाफा कई गुना ज्यादा हो
