Gold/Silver Weekly Price: गोल्ड-सिल्वर में बड़ा उतार-चढ़ाव, सस्ता हुआ सोना, चांदी ने किया हैरान
punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 05:30 PM (IST)
बिजनेस डेस्कः भारतीय सर्राफा बाजार के लिए अप्रैल का यह हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेज उछाल और गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशक और खरीदार दोनों सतर्क नजर आए।
हफ्ते की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को 999 प्योरिटी वाले सोने के भाव 1,48,899 रुपए प्रति 10 ग्राम से हुई। 7 अप्रैल को इसमें हल्की गिरावट आई और कीमत 1,47,786 रुपए पर पहुंच गई। हालांकि, 8 अप्रैल को बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और सोना उछलकर 1,51,121 रुपए तक पहुंच गया। इसके बाद 9 और 10 अप्रैल को कीमतें 1.50 लाख रुपए के आसपास स्थिर रहीं और शुक्रवार को बाजार 1,50,327 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
चांदी ने किया हैरान
चांदी की चाल ने इस हफ्ते निवेशकों को ज्यादा हैरान किया। 6 अप्रैल को 2,34,043 रुपए प्रति किलोग्राम से शुरू होकर 7 अप्रैल को यह गिरकर 2,30,881 रुपए पर आ गई लेकिन 8 अप्रैल को चांदी ने जोरदार उछाल लेते हुए 2,44,041 रुपए का स्तर छू लिया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन चांदी 2,39,934 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में मान्य होते हैं, हालांकि इनमें GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते। निवेशकों के लिए यह सप्ताह साफ संकेत देता है कि बाजार में फिलहाल अस्थिरता बनी हुई है, इसलिए खरीदारी से पहले रुझानों को समझना बेहद जरूरी है।
