Gold/Silver rate Hike: महंगा हुआ सोना-चांदी, 15 अप्रैल को क्या है 10g सोने का भाव

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 10:57 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार (15 अप्रैल) को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना मामूली तेजी के साथ 1,54,839 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी की कीमत 0.47 फीसदी बढ़ी और ये 2,53,930 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों की कीमतों में तेजी आई है।

5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,54,817 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,54,757 रुपए पर खुला। वहीं 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,52,750 रुपए प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज यह 2,54,343 रुपए पर खुली। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार 15 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखी गई। Comex पर सोना आज 4,862.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,850.10 डॉलर प्रति औंस था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 79.70 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 79.53 डॉलर था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News