Gold-Silver Price Down: सोना-चांदी में भारी गिरावट, सोना ₹41,000 सस्ता, चांदी ₹1,52,075 टूटी

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 10:50 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः बीते डेढ़ महीने में सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स लिमिटेड के अनुसार, 29 जनवरी 2026 को 24 कैरेट गोल्ड ₹1,75,340 प्रति 10 ग्राम था, जो 2 अप्रैल 2026 को ₹1,34,293 तक गिर गया यानी सिर्फ डेढ़ महीने में सोने की कीमतों में ₹41,047 की कमी आई।

चांदी में भी भारी गिरावट रही। 29 जनवरी को चांदी ₹3,79,888 प्रति किलोग्राम थी, जबकि 2 अप्रैल तक यह ₹2,27,813 पर आ गई। गिरावट कुल ₹1,52,075 दर्ज की गई।

पिछले एक महीने में क्या रही स्थिति

सोने की कीमतें पिछले एक महीने के दौरान 33178 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली है। 2 मार्च 2026 को सोना ₹1,67,471 और चांदी ₹2,89,848 के स्तर पर था। तब से अब तक सोने में ₹33,178 और चांदी में ₹62,035 प्रति किलोग्राम की कमी देखी गई।

क्यों गिर रही कीमतें

विशेषज्ञों का कहना है कि सोने-चांदी की कीमतें डॉलर मजबूती और वैश्विक अस्थिरता के चलते गिर रही हैं। युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों को सुरक्षित विकल्प की तलाश में डॉलर की ओर मोड़ा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News