दिल्ली : दिन-दिहाड़े मिठाई की दुकान के बाहर चलाई गोलियां, इलाके में मचा हडकंप

punjabkesari.in Saturday, Aug 24, 2024 - 06:28 PM (IST)

नेशनल डेस्क : पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में दो हथियारबंद हमलावरों ने एक मिठाई की दुकान पर गोलीबारी की। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात 11 बजे ‘सिंगला स्वीट शॉप' के बाहर हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार दो लोग मोटरसाइकिल पर आए और उन्होंने दुकान के सामने के शीशे पर गोलियां चलाई। इसके बाद वे फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से चार खाली कारतूस बरामद किए गए हैं लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी के अनुसार यह जबरन वसूली का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘अधिक जानकारी जुटाने और हमलावरों का पता लगाने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News