मंत्रालय मिलते ही एक्शन में शिवराज सिंह चौहान, तुरंत बुलाई अधिकारियों की बैठक

punjabkesari.in Monday, Jun 10, 2024 - 08:21 PM (IST)

मध्य प्रदेश : 9 जून को नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ ली है। आज 10 जून की शाम को मोदी कैबिनेट की पहली बैठक हो रही है। इस बैठक में मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा किया जा रहा है।

PunjabKesari

इनमें मघ्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। चौहान को भारत का नया कृषि मंत्री बनाया गया है। साथ ही किसान कल्याण और ग्रामीण विकाश मंत्राल्य की जिम्मेदारी भी दी गई है। बता दें कि पिछले साल सीएम बनने से वंचित होने के बाद छठी बार विदिशा लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने वाले शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को पहली बार केंद्रीय मंत्री के रुप में शपथ ली। अब मंत्रालय का प्रभार मिलते ही चौहान एक्शन मोड में आ गए हैं। शिवराज ने देश के कृषि अधिकारियों की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि शिवराज कुछ बड़े फैसले भी कर सकते हैं। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News