भाजपा CBI के साथ मिलकर केजरीवाल को फर्जी मामले में फंसाने की साजिश रच रही...आप नेता संजय सिंह का आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2024 - 12:12 AM (IST)

नई दिल्लीः आप नेता संजय सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘‘फर्जी मामले'' में फंसाने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों के साथ मिलकर साजिश रची है। इस आरोप पर सीबीआई या भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। 

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक वीडियो संदेश में सिंह ने आश्चर्य जताया कि जब ऐसी चीजें हो रही हैं तो न्याय कैसे मिलेगा।आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘हमें विश्वसनीय स्रोतों से पता चला है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सीबीआई अधिकारियों के साथ मिलकर ऐसे समय में साजिश रची है जब केजरीवाल को उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने की संभावना है। उसने सीबीआई द्वारा केजरीवाल को फर्जी मामले में फंसाने और गिरफ्तार करवाने की योजना बनाई है।'' 

उन्होंने कहा, ‘‘पूरा देश भाजपा के जुलमों को देख रहा है। ऐसी परिस्थितियों में न्याय कैसे मिलेगा? लोग इसके खिलाफ खड़े होंगे।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News