Madhya Pradesh: इंदौर के बाद विदिशा में BJP की बड़ी जीत, शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस उम्मीदवार को 8 लाख वोटों से हराया

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 05:26 PM (IST)

नेशनल डेस्कः मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा सीट से BJP उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने 8 लाख 20 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रतापभानू शर्मा को हराया है। इंदौर के बाद शिवराज सिंह की यह सबसे बड़ी जीत है। इंदौर में बीजेपी उम्मीदवार शंकर सिंह लालवानी ने 10 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। दरअसल, इंदौर की सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का पर्चा खारिज हो गया था। यहां नोटा को सबसे अधिक वोट मिले हैं।

इसके अलावा मध्य प्रदेश में गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी चार लाख से अधिक वोटों से चुनाव जीत चुके हैं। टीकमगढ़ से वीरेंद्र कुमार खटीक भी चुनाव जीत चुके हैं। वीरेंद्र कुमार ने चार लाख से अधिक वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार पंकज अहीरवार को हराया है। वहीं, बीजेपी 25 सीटों पर आगे चल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News