शिवसेना के पोस्टरों में लिखा, ‘बिल्ली’ को उसकी औकात बताना होगा

punjabkesari.in Friday, May 27, 2016 - 12:14 AM (IST)

मुंबई: शिव सेना ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन की साझीदार भाजपा के एक प्रमुख मंत्री पर आज यह कहते हुए निशाना साधा कि ‘‘ बिल्ली को उसकी उचित जगह पर पहुंचाना होगा।’’    
 
राज्य के आवास मंत्री प्रकाश मेहता के घाटकोपर विधानसभा क्षेत्र में लगाए गए पोस्टरों में एक शेर को बिल्ली पर झपट्टा मारने के लिए तैयार दिखा गया है। 
 
इन पोस्टरों में लिखा है, ‘‘ बिल्ली सोचती है कि वह एक शेर है। इस शेर के बनावटी मुखौटे को उतारना होगा।’’  कथित तौर पर यह पोस्टर मेहता की हालिया टिप्पणी के जवाब में लगाया गया है। मेहता ने हाल ही में कहा था कि मुंबई में बाघों से अधिक शेर हैं। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News