कांग्रेस अध्यक्ष पद: गहलोत के ऐलान के बाद शशि थरूर ने दिखाए सख्त तेवर, कहा- लड़कर हार जाना...

punjabkesari.in Friday, Sep 23, 2022 - 05:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस के नेता अब आमने-सामने आ गए हैं। राजस्थान के मौजूदा सीएम अशोक गहलोत ने भी अध्यक्ष पद को लेकर स्पष्ट बयान दे दिया है। उन्होंने साफ कह दिया है कि मैं अध्यक्ष पद का चुनाव लडूंगा। इसके बाद यह संभावित है कि गहलोत का सीधा मुकाला केरल के सांसद शशि थरूर से होगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में कड़ा मुकाबला होने की संभावना है क्योंकि इस पद के लिए गांधी परिवार की पहली पसंद सीएम अशोक गहलोत बताए जा रहे हैं। इसी बीच, शशि थरूर ने अपने ट्विटर हैंडल से मोटिवेशनल ट्वीट कर कहा है कि लड़ते हुए हार जाना बेहतर है। उन्होंने यह बात 'अखाड़े में आदमी' शीर्षक से लिखी पोस्ट में कही है। 

जानें क्या लिखा पोस्ट में?
'अखाड़े में आदमी' शीर्षक वाली ट्विटर पोस्ट में शशि थरूर ने लिखा, ''आलोचक मायने नहीं रखते, न ही वह व्यक्ति जो बताता है कि मजबूत आदमी कैसे ठोकर खाता है या जहां कर्म करने वाले बेहतर कर सकते थे। श्रेय उस व्यक्ति को जाता है जो वास्तव में अखाड़े में है, जिसका चेहरा धूल-पसीने और खून से लथपथ है, जो शूरवीरता के साथ प्रयास करता है, जो गलती करता है, जो सफलता के लिए बार-बार प्रयास करता है, जो खुद को एक योग्य कारण में खर्च करता है, जो अंत में उच्च उपलब्धि की विजय को सबसे अच्छी तरह जानता है। वह अगर सबसे खराब स्थिति में अगर हार जाता है तो कम से कम लड़ते हुए फेल होता है। उसका स्थान कभी भी उन ठंडे और डरपोक आत्माओं के साथ नहीं होता जो न तो जीते और न ही हार जानते हैं।''


17 अक्टूबर को मतदान, 19 अक्टूबर को परिणाम
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रकिया शुरू 24 सितंबर से शुरू हो रही है। नामांकन प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर तक है। एक से अधिक प्रत्याशी होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और 19 अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News