लव स्टोरी: सेक्स वर्कर से हुआ एक युवक को प्यार, जानिए पूरा माजरा

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2017 - 05:55 PM (IST)

नई दिल्ली: आज तक आपने सेक्स वर्कर्स की प्रेम कहानी शायद किताबों या फिल्मों में भी देखी होंगी। क्या कभी ऐसा रीयल लाइफ में सुना है कि एक आदमी कोठे पर गया और उसे किसी सेक्स वर्कर से प्यार हो गया। अगर नहीं, तो हम आपको एक ऐसी सच्ची कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं। 

सेक्स वर्कर की कहानी, ग्राहक बनकर लड़की से मिलता था लड़का

मामला दिल्ली का है जहां लड़का पिछले दो साल से लड़की के संपर्क में था और दोनों के बीच पहले दोस्ती और फिर प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। लड़का दो साल से ग्राहक बनकर कोठे पर लड़की से मिलता था, लेकिन शादी करने से पहले लड़का चाहता था कि लड़की कोठे से निकल जाए और लड़की भी जीबी रोड से निकल कर एक नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी। लड़का शक्ति वाहिनी एनजीओ के साथ दिल्ली महिला आयोग पंहुचा और इसके बाद ही आयोग की टीम, शक्तिवाहिनी के सदस्य और पुलिस ने जीबी रोड के  कोठे नंबर 68 पर रेड की और इस लड़की को छुड़वाया।

जल्द ही दोनों करने वाले हैं शादी
रेस्क्यू के बाद लड़की ने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से वह भारत काम की तलाश में आई थी, फिर वह जीबी रोड पर आ गई. इस लड़की की उम्र 27 साल है. लड़की ने बताया कि लड़के के परिवार से भी उसकी बात होती है, उन्हें भी दोनों के रिश्ते से कोई परेशानी नहीं है। लड़की ने कहा कि अब जल्द वे उस लड़के से शादी करके अपना घर बसाएगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News

Related News