Sex Ratio Survey : टॉप-10 में चंडीगढ़ को मिला दूसरा स्थान
punjabkesari.in Saturday, Mar 04, 2017 - 05:43 PM (IST)

चंडीगढ़ : डॉक्टरों द्वारा बनाई गई खास रणनीति की वजह से चंडीगढ़ में एक नई उपलब्धि हासिल की है। लिंग अनुपात में चंडीगढ़ पूरे उत्तर भारत में पहले स्थान और देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। हाल ही में आए नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-4 (2015-16) के मुताबिक पिछले पांच सालों में एक हजार लड़कों के मुकाबले कुल 981 लड़कियों ने जन्म लिया है।
जनगणना 2011 के मुताबिक (0-6 आयु वर्ग) चंडीगढ़ का लिंग अनुपात एक हजार लड़कों के मुकाबले 867 दर्ज किया था। इस हिसाब से चंडीगढ़ ने अपने लिंग अनुपात में बढ़ोतरी हुई है। चंडीगढ़ से आगे दादरा नगर हवेली है, जिसका लिंग अनुपात 1013 है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है इस इलाके का लिंग अनुपात पहले से ही काफी बेहतर रहा है।
आल ओवर इंडिया का लिंग अनुपात 919, हरियाणा का 836, पंजाब का 860, हिमाचल का 936, उत्तराखंड का 888, जम्मू-कश्मीर का 922, नई दिल्ली का 817 दर्ज किया गया है। डिस्ट्रिक फैमिली वेलफेयर ऑफिसर डॉ. सोमारानी ने बताया कि लिंग अनुपात के सुधार में मेहनत और रणनीति काम आई है। इसके बिना सुधार संभव नहीं था।
जानिए किस राज्य में कितना लिंगानुपात :
स्टेट लिंगानुपात
दादर-नगर हवेली 1013
चंडीगढ़ 981
छत्तीसगढ़ 977
मिजोरम 946
हिमाचल 936
असम 929
जम्मू-कश्मीर 922
आंध्रप्रदेश 914
उत्तराखंड 888
पंजाब 860
अंडमान 859
हरियाणा 836
नई दिल्ली 817