इंदिरा के करीबी रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माखनलाल फोतेदार का निधन

punjabkesari.in Thursday, Sep 28, 2017 - 07:04 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस के दिग्गज नेता माखनलाल फोतेदार (85)का वीरवार को निधन हो गया। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के समीप गुडग़ांव के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। भारतीय राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले माखनलाल पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे चुके हैं उन्हे पू्र्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का करीबी माना जाता था।

2 बार रह चुके हैं राज्यसभा सदस्य 
अपने पांच दशक के लंबे और सक्रिय राजनीतिक करियर में फोतेदार बिना थके लोगों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ते रहे। मूल रूप से कश्मीर के रहने वाले फोतेदार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू राजनीति में लाए थे। 1980 में इंदिरा गांधी ने उन्हें अपना राजनीतिक सचिव नियुक्त किया था। उनकी हत्या के बाद राजीव गांधी ने भी फोतेदार को तीन साल तक राजनीतिक सचिव बनाए रखा। बाद में वह केंद्रीय कैबिनेट का हिस्सा बने। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भी फोतेदार काफी समय तक रहे। 1967 से 1977 तक वह पहलगाम विधानसभा से विधायक रहे। साथ ही 2 बार राज्यसभा सदस्य भी रहे। उन्होंने कश्मीरी पंडितों के लिए काफी संघर्ष किया।

फोतेदार ने राहुल और सोनिया पर उठाया था सवाल 
फोतेदार ने यूपीए-1 और यूपीए-2 के दौरान सोनिया गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कांग्रेस की रणनीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि सोनिया गांधी की कांग्रेस और इंदिरा गांधी की कांग्रेस में जमीन-आसमान का फर्क है। उनकी सोनिया गांधी से नहीं बन पाने की वजह से वो पार्टी में साइड हो गए थे। फोतेदार ने अपनी किताब ‘द चिनार लीव्स’ में भी भारतीय राजनीति और नेताओं को लेकर कई अहम बातें कही हैं। किताब में उन्होंने राहुल और सोनिया पर सवाल उठाएं हैं, जबकि प्रियंका गांधी को इंदिरा का असली वारिस बताया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News