आपका राशिफल- देखें, कुंडली टीवी पर

punjabkesari.in Sunday, May 20, 2018 - 08:28 PM (IST)

नमस्कार दोस्तों मैं हूं आपका अज़ीज़ कमलनंद लाल और लेकर आया हूं, आप सभी के लिए पंजाब केसरी के नये यूट्यूब चैनल कुंडली टीवी का खास शो “आपका राशिफल” इस शो के ज़रिए हर रोज़ हम आपको आपके भविष्य से जुड़ी सटीक जानकारी देने की कोशिश करेंगे। किसकी किस्मत का सितारा चमकेगा, क्या है आपका लकी नंबर, क्या है आपका लकी कलर, किसका दिन आज बन जाएगा, किसकी बात पक्की होगी और भी बहुत कुछ, तो आइये चलते हैं और शुरु करते हैं सिलसिला राशिफल का 
 

सबसे पहले बात करेंगे मेष राशि की
मेष राशि-
मेष राशि वालों आज का दिन थोड़ा खुशनुमा और थोड़ा निराशा से भरा होगा। अपनी हेल्थ का थोड़ा ध्यान रखें। जो भी काम हाथ में ले, जिम्मेदारी से समय पर पूरा करें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। कोई भी छोटे मैटर पर बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। बच्चे अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे, बच्चों की चिंता कम होगी।

रंग- नीला   अंक- 6
 

वृष राशि- वृष राशि वालों आज आप नया बिज़नेस शुरु कर सकते हैं। आज आप अपने लिए कुछ सामानों की खरीददारी कर सकते हैं। खरीददारी करते समय आप अपने क्लोज़ फ्रेंड के साथ समय बिताएंगे। इस राशि की लड़कियां अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए जी जान से मेहनत करेंगी। लाल गुंजा के पांच दाने साथ रखें। इससे आप आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे।

रंग- संतरी   अंक- 2
 

मिथुन- मिथुन राशि वालों आपका दिन खुशनुमा साबित होगा। बहुत दिनों बाद दिन एन्जॉय करेंगे। सोसायटी में आपके काम की तारीफ होगी। यारों से आपकी दोस्ती और भी गहरी और मजबूत होगी। प्रेमी से भी नजदीकियां बढ़ेंगी। अचानक से धन प्राप्ति के योग हैं। आपके अच्छे व्यवहार के कारण लोग आपको पसंद करेंगे। जिससे आपके विरोधी परास्त होंगे और अपने कामों में असफल होंगे।

रंग- पीला   अंक- 9

 

कर्क- कर्क राशि वालों आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज आपको अपने पॉजीटिव नेचर से हर काम में सफलता मिलेगी। इससे बिजनेस में भी खूब मुनाफा होगा। घर, जमीन और गाड़ी खरीदने का योग बन सकता है। आज जीवनसाथी आपसे खुश रहेगी। भाई-बहनों से रिलेशन्स और भी मजबूत होंगे। इस राशि के बिज़नेस मैन को विदेश में नौकरी करने का मौका मिल सकता है।

रंग- मैरून  अंक- 1
 

सिंह- सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। इस राशि के कलाकारों को कोई पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। आपके काम से पूरे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बिज़नेस में नए प्रपोजल पर विचार करेंगे। इस राशि की लड़कियों को गुड न्यूज़ मिलने वाली है।

रंग- ग्रे   अंक-

कन्या- कन्या राशि वालों आज का दिन आपको सफलता और प्रगति देगा। आपकी सफलता को देखते हुए आपके दुश्मन खत्म होंगे। आज आपको गिफ्ट मिलने का योग है। अनमैरिड लोगों की शादी की बात चल सकती है। नौकरी पेशा लोगों की आमदनी के लिए समय फायदे में रहेगा। पूजा पाठ में मन लगाएं और माता पिता का आशीर्वाद लेकर अपने काम में आगे बढ़ें।

रंग- क्रीम   अंक- 6
 

तुला- तुला राशि वालों आज आपके परिवार में खुशहाली आएगी। जिससे आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी। आज आप जमीन-जायदाद में निवेश कर सकते हैं। बिजनेस प्रगति की ओर बढ़ रहा है। दोस्तों से मोरल और इमोश्नल सपोर्ट मिल सकता है। इस राशि की महिलाओं को सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। पड़ोसियों से सावधान रहें। पड़ोसी आपके खिलाफ कुछ षड्यंत्र कर सकतें हैं।

रंग- गुलाबी    अंक- 2

 

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों आज आपके रुके हुए सारे काम पूरे होंगे। काम पूरा होने की वजह से आप सफलता की सीढ़ियों पर लगातार चढ़ते रहेंगे। अपने घर की मरम्त कराएंगे। नया मकान खरीदने के लिए समय शुभ है। जॉब से रिलेटेड परेशानी सामने आ सकती है, जिसका डटकर सामना करने पर वह दूर हो जाएगी। आर्थिक रूप से कुछ तंग रहेंगे। आज आपके घर रिश्तेदार आ सकते हैं।

रंग- सफेद    अंक- 8
 

धनु- धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए ढेर सारे शुभ फल लेकर आया है। आज आपको कोई बहुत ही अच्छी न्यूज़ मिलने वाली है। आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। बिज़नेस के सिलसिले में किसी इंपोरटेंट व्यक्ति से मुलाकात होगी। इस राशि की लड़कियां सामाजिक काम को करने में दिलचस्पी रखेंगे।

रंग- सिल्वर   अंक- 7
 

मकर- मकर राशि वालों आज के दिन दूर स्थान तक यात्रा करने का योग है। आज आपको मेहनत का मीठा फल जरूर मिलेगा। कठिन से कठिन परेशानियों का सामना करने के लिए सक्षम हैं। नई गाड़ी और इलेक्ट्रॉनिक का सामान खरीद सकते हैं। कई दिनों से अगर डेटिंग के बारे में सोच रहे हैं तो आपका ये सपना पूरा होगा। आज ब्राह्मण को कपड़े दान करें।
रंग- हरा   अंक- 4
 

कुम्भ- कुम्भ राशि वालों आज आपको बिज़नेस में नए प्रपोजल मिलेंगे जो आगे चलकर आपको बहुत बेनीफिट देने वाले होंगे। आपका फ्रेंड सर्किल बढ़ेगा। आज आप घर के डेकोरेशन के लिए शॉपिंग करेंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी लेकिन पड़ोसियों के साथ बातचीत के दौरान सावधानी बरतें। छोटी सी बात पर विवाद हो सकता है। माता के मंदिर में धूप-दीप जलाएं। 

रंग- बैंगनी    अंक- 9
 

मीन राशि- मीन राशि वालों आज आपके पेंडिंग वर्क पूरे हो जाएंगे। बिज़नेस मैन के लिए खतरा हो सकता है, इसलिए संभलकर आगे बढ़ें। इस राशि के बुजुर्गों को अपने बच्चों से प्यार और सम्मान मिलेगा। आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप मस्ती के मूड में रहेंगे और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने, मूवी देखने जा सकते हैं। छोटे बच्चों को मिठाई खिलाएं आपका सुख-सौभाग्य बढ़ेगा।

रंग- संतरी   अंक- 1


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News