उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों का खोजी अभियान

punjabkesari.in Friday, May 04, 2018 - 12:52 PM (IST)

बारामूला : उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने विभिन्न क्षेत्रों में खोजी अभियान चलाया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी संबंधी खुफिया जानकारी मिलने के बाद बारामूला के पुराने शहर क्षेत्रों में राष्ट्रीय रायफल्स(आरआर), जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दस्ते और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) ने एक संयुक्त खोजी अभियान चलाया। इन क्षेत्रों में प्रवेश करने तथा निकासी के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है।

 

सुरक्षा बलों की कार्रवाई में स्थानीय लोगों की पथराव की घटनाओं की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसी बीच शहर में दरांगबाल क्षेत्र में कल शाम को चलाया गया खोजी अभियान रात अंधेरे की वजह से बंद कर दिया गया था और सुबह इसे फिर शुरू कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अभियान में ड्रोन विमानों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।  फिलहाल आतंकवादियों से सुरक्षा बलों का कोई आमना सामना नहीं हुआ है और दोनों स्थानों पर खोजी अभियान जारी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News