दो दिनों की राहत के बाद दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी ने किया बेहाल, 45 डिग्री तक जा सकता है पारा

punjabkesari.in Monday, May 09, 2022 - 02:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से तेज हवा, आंधी, ओले और बारिश की वजह से राजधानीवासियों को चिलचिलाती गर्मी से दो-तीन दिनों तक मिली राहत के बाद सोमवार को फिर भीषण गर्मी से दो-चार होना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा कि राजधानी में 11 मई को 44 डिग्री और 14 मई को 45 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

 

विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के आसार है। सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

 

सुबह साढ़े आठ बजे यहां सापेक्षिक आर्द्रता 60 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। अगले छह दिनों में न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राजधानी में रविवार को सफदरजंग मौसम केन्द्र पर अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News