चंद्रयान-3 का हिस्सा नहीं होंगी साइंटिस्ट एम वनिता, मिशन चंद्रयान-2 में थीं प्रॉजेक्ट डायरेक्टर

punjabkesari.in Friday, Dec 20, 2019 - 12:14 PM (IST)

नेशनल डेस्कः चंद्रयान-2 मिशन की प्रॉजेक्ट डायरेक्टर रही साइंटिस्ट एम वनिता इस बार चंद्रयान-3 की टीम का हिस्सा नहीं होंगी। चंद्रयान-2 की टीम को लीड करने वाली रितु करिधाल चंद्रयान-3 मिशन की भी अगुवाई करेंगी। इसरो ने इसकी जानकारी दी है कि मिशन चंद्रयान-3 के लिए एम वनिता की जगह पर पी वीरामुतुवेल को नियुक्त किया गया है। बता दें कि चंद्रयान-2 के साथ भेजे गए लैंडर विक्रम सफलतापूर्वक लैंडिंग नहीं कर पाया था। इस मिशन में एम वनिता की टीम चंद्रयान-2 के सभी सिस्टम्स के लिए जिम्मेदार थी। एम वनिता के ट्रांसफर के बारे में इसरो ने अभी कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार इसरो की ऑर्डर की कॉपी में लिखा गया है कि एम वनिता, शानदार वैज्ञानिक और चंद्रयान-2 की प्रॉजेक्ट डायरेक्टर को अब पेलोड, डेटा मैनेजमेंट ऐंड स्पेस ऐस्ट्रोनॉमी एरिया (पीडीएमएसए) का डिप्टी डायरेक्टर नियुक्त किया जाता है। वहीं, पी वीरामुतुवेल का इसरो मुख्यालय से ट्रांसफर करके उन्हें चंद्रयान-3 का प्रॉजेक्ट डायरेक्टर नियुक्त किया जाता है। इसके अलावा इसरो ने डिप्टी प्रॉजेक्टर डायरेक्टर्स में बदलाव किया है। चंद्रयान-3 मिशन के लिए इसरो ने 29 डिप्टी प्रॉजेक्ट डायरेक्टर को नियुक्त किया है जो मिशन से संबंधित अलग-अलग कामों को करेंगे।

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News