खुशखबरी! भारत के वार्षिक हज कोटे में 34,500 की वृद्धि

punjabkesari.in Thursday, Jan 12, 2017 - 02:57 PM (IST)

नई दिल्ली: मोदी सरकार की पहल के तहत सउदी अरब ने भारत के वार्षिक हज कोटे में 34500 का इजाफा किया गया है। आज केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि सऊदी अरब ने भारत के वार्षिक हज कोटे में 34,500 की वृद्धि कर दी है।

नकवी ने सऊदी अरब के मंत्री डॉ. मुहम्मद सालेह बिन ताहेर बेन्तेन के साथ हज 2017 के सम्बन्ध में आज यहां द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किये। ये समझौते सउदी अरब के हज एवं उमरा मंत्रालय जेद्दा में किए गए। नकवी ने अपने बयान में कहा कि यह बड़ी ख़ुशी की बात है कि सउदी अरब ने भारत के हज कोटे में 34,500 की वृद्धि कर दी है।

1988 के बाद पहली बार भारत से हज पर जाने वाले यात्रियों के कोटे में इतनी बड़ी वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि हज 2016 में भारत भर में 21 केंद्रों से लगभग 99,903 हाजियों ने हज कमेटी ऑफ इंडिया के जरिए हज किया और लगभग 36 हजार हाजियों ने प्राइवेट टूर आपरेटरों के ज़रिए हज की अदाएगी की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News