सलमान के लिए दुआ मांग रही थी यह मुंहबोली बहनें, 2 दिन बाद खाया खाना

punjabkesari.in Saturday, Apr 07, 2018 - 05:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: काला हिरण शिकार मामले में बॉलीवुड स्टार सलमान खान को बड़ी राहत मिल गई है। इस मामले में सजा सुनाने के दो दिन के भीतर ही उन्हे जमानत मिल गई। बॉलीवुड स्टार के चाहने वालों ने कोर्ट के इस फैसले का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं इस खबर से सबसे ​अधिक खुश सलमान की मुंहबोली बहनें सबा और फराह दिखाई दी। यह दोनों पटना समनपुरा में रहती हैं जो जन्म से ही एक दूसरे से जुड़ी हैं। सलमान के बरी होने ​की खबर सुनते ही इन दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 
PunjabKesari
सलमान पर आए फैसने के बाद से ही ये दोनों सदमे में थी और अल्लाह से उनकी सलामती की दुआ कर रही थी। यही नहीं इन दोनों बहनों से खाना-पीना छोड़ दिया था। उनका कहना था कि जब तक अभिनेता को बेल नहीं मिल जाती वह कुछ नहीं खाएंगी। बता दें कि इन दोनों बहनों का सलमान खान से पुराना रिश्ता है। 8 साल पहले इन दोनों ने सलमान को राखी बांधने की इच्छा जताई। जिसके बाद सुपरस्टार ने इन्हे मुंबई बुलाया और इनसे राखी बंधवाई। सलमान खान ने हमेशा उनकी रक्षा करने का वादा किया था। उन्होंने इन दोनों बहनों के इलाज के लिए आर्थिक मदद भी की थी।
PunjabKesari

सबा और फराह के पिता शकील ने बताया कि दोनों बहनें अपने भाई के लिए भगवान से प्रार्थना कर रही थी। फराह का कहना है कि वो सलमान खान की सभी फिल्में देखती है। गौरतलब है कि राजस्थान में 20 साल पुराने काले हिरण के शिकार मामले में दोषी करार दिए गए सलमान खान को कोर्ट से जमानत मिल गई। दो रातें जेल में काटने के बाद शनिवार की रात वह रिहा हो जाएंगे। सुपरस्टार के प्रशंसक उनकी रिहाई की दुआ मांग रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News