सबरीमाला मामला: धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में रेहाना फातिमा गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Nov 27, 2018 - 04:42 PM (IST)

कोच्चिः पिछले महीने सबरीमला में अयप्पा मंदिर के मासिक पूजा के लिए कपाट खुलने पर प्रवेश की कोशिश करने वाली कार्यकर्ता रेहाना फातिमा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि उन पर अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिये कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि 32 वर्षीय फातिमा को कोच्चि में पलारीवोत्तोम स्थित दफ्तर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बीएसएनएल कर्मी कार्यकर्ता के खिलाफ राधाकृष्णा मेनन नाम के शख्स की शिकायत पर पाथानामथिट्टा में मामला दर्ज किया। 

PunjabKesari

मेनन पर है धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मेनन का आरोप था कि कार्यकर्ता की कुछ फेसबुक पोस्ट धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली थीं। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद उसे पथानामाथिट्टा ले जाया गया। उच्चतम न्यायालय द्वारा अक्टूबर में 10 से 50 साल आयुवर्ग की महिलाओं को भी मंदिर में प्रवेश की इजाजत का आदेश देने के बाद अक्टूबर में जब सबरीमला मंदिर मासिक पूजा के लिए खुला तो फातिमा ने मंदिर में प्रवेश का प्रयास किया जिसे लेकर केरल में विवाद खड़ा हो गया था। गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए फातिमा ने उच्चतम न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी लेकिन वह खारिज हो गई। याचिका खारिज करते हुए अदालत ने कहा कि पुलिस मामले में उचित कदम उठा सकती है।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News