रोहिंग्या भारत में बसे तो 10 और कश्मीर बनेंगे: बाबा रामदेव

punjabkesari.in Sunday, Aug 12, 2018 - 12:45 AM (IST)

नई दिल्ली: असम में एन.आर.सी. मुद्दे और इसके बाद रोहिंग्या को लेकर संसद में हुई चर्चा के बाद इसे लेकर बाबा रामदेव ने आवाज उठाई है। बाबा रामदेव ने कहा कि अगर लोगों को भारत में अवैध तरीके से रखा गया तो यहां 10 और कश्मीर तैयार हो जाएंगे। 

बाबा रामदेव ने रोहिंग्या को लेकर शुक्रवार को सवाल उठाए। बता दें कि रोहिंग्या को लेकर केंद्र सरकार पहले ही एडवाइजरी जारी कर चुकी है। बाबा रामदेव ने एन.आर.सी. मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि 3-4 करोड़ लोग भारत में अवैध तरीके से रहते हैं। इसमें रोहिंग्या ऊपर से और आ गए जिनको गलत तरीके से ट्रेनिंग दी गई है।

इससे पहले गृह राज्य मंत्री ने भी कहा था कि बड़ी संख्या में रोहिंग्या जम्मू-कश्मीर में शरणार्थी के तौर पर रह रहे हैं। देश की आंतरिक सुरक्षा को उनसे खतरा है और सुरक्षा से सरकार समझौता नहीं कर सकती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News