हादसे में घायल शख्स की सड़क सुरक्षा फोर्स ने बचाई जान, पंजाबी कर रहे CM मान का धन्यवाद

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2024 - 04:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क. पंजाब सरकार ने सड़क हादसों में होने वाली मौतों की संख्या कम करने के लिए सड़क सुरक्षा फोर्स का गठन किया है, जिसने कई लोगों की जान बचाई है। लोग जहां इस पहल की प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करने में भी पीछे नहीं हट रहे हैं।

PunjabKesari

बादीनपुर के निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि वह काम से लौट रहे थे, जब रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, उनकी एक टांग और एक हाथ टूट गए। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और इलाज करवाया। सड़क सुरक्षा फोर्स ने उन्हें मौत के मुंह से बाहर निकाला। अगर सड़क सुरक्षा फोर्स नहीं होती, तो शायद वह आज अपने बच्चों के पास नहीं होते। उन्होंने पंजाब सरकार और सड़क सुरक्षा फोर्स का धन्यवाद किया।

PunjabKesari

बलजीत की पत्नी किरणजीत कौर ने बताया कि उनके पति के साथ खन्ना हाईवे पर हादसा हुआ था। उन्हें इस घटना की जानकारी भी नहीं थी। पुलिस ने जाकर उनके पति को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने फोन करके घर पर हादसे की जानकारी दी, जब तक वे घायल के पास पहुंचे, तब तक पुलिस की टीम वहीं मौजूद थी। उन्होंने कहा कि वे इसके लिए पंजाब सरकार और सड़क सुरक्षा फोर्स के आभारी हैं।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सड़क सुरक्षा फोर्स को आधुनिक सुविधाओं से लैस वाहन प्रदान किए गए हैं। सड़क सुरक्षा फोर्स की वजह से कई कीमती जानें बचाई जा रही हैं। इसके अलावा हादसे की पीड़ितों की नकद, गहनों या अन्य कीमती सामान की भी संभाल की जाती है और उन्हें वापस किया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News