तमिलनाडु के नए राज्यपाल बने RN रवि, स्टालिन समेत कई नेताओं ने दी बधाई

punjabkesari.in Friday, Sep 10, 2021 - 02:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, अन्नाद्रमुक समन्वयक ओ पनीरसेल्वम और सह-समन्वयक ई पलानीसामी तथा पीएमके नेताओं ने शुक्रवार को नए राज्यपाल आर एन रवि को बधाई और शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार रात राज्यपालों के परिवर्तनों की एक श्रृंखला में बनवारीलाल पुरोहित के स्थान पर नागालैंड के राज्यपाल रवि को तमिलनाडु के अगले राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया। वहीं पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है।

 

स्टालिन ने ट्वीट में कहा कि तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त होने पर मेरी आर.एन रवि को सादर सम्मान एवं शुभकामनाएं।'' स्टालिन ने आशा व्यक्त की कि रवि के आने से राज्य के विकास और समृद्धि की रफ्तार तेज होगी। तमिलनाडु में आपका स्वागत है।'' मुख्यमंत्री ने निवर्तमान राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त होने पर हम सभी उन्हें प्यार और स्नेह के साथ विदा कर रहे हैं।

 

पनीरसेल्वम ने ट्विटर में कहा कि रवि की तमिलनाडु के राज्यपाल नियुक्त के बाद निश्चित रूप से काफी हद तक राज्य के विकास और सफलता का विस्तार होगा। मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं। पलानीसामी ने ट्विटर पर तमिलनाडु के नए राज्यपाल बनने पर आर एन रवि को शुभकामनाएं दी।  केरल में आईपीएस अधिकारी और नागालैंड के राज्यपाल के रूप में शानदार सेवा देने के बाद रवि अब तमिलनाडु के नए राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालने की तैयारी में हैं। मेरी ओर से उन्हें शुभकामनाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News