पूर्व CM जगन मोहन रेड्डी की कार से कुचलकर कार्यकर्ता की मौत, अब रेड्डी समेत कई नेताओं पर FIR
punjabkesari.in Monday, Jun 23, 2025 - 01:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बुधवार को पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी की कार की टक्कर से 65 वर्षीय पार्टी कार्यकर्ता चीली सिंगैया की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने रविवार को जगन मोहन रेड्डी उनके ड्राइवर रामना रेड्डी और कुछ अन्य प्रमुख नेताओं पर FIR दर्ज की है।
कैसे हुआ हादसा?
यह दुखद घटना तब हुई जब जगन मोहन रेड्डी का काफिला सत्तेनपल्ले की ओर जा रहा था। रेड्डी वहां एक पार्टी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रहे थे, जिसने एक साल पहले आत्महत्या कर ली थी। इसी दौरान कथित तौर पर सिंगैया गाड़ी के नीचे आ गए और बुरी तरह से कुचले गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
ड्राइवर हिरासत में, पुलिस के बयान पर सवाल
पुलिस ने रविवार को ड्राइवर रामना रेड्डी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद ड्राइवर ने काफिला नहीं रोका और सीधे निकल गया। शुरुआती जांच में पुलिस ने कहा था कि यह हादसा किसी निजी गाड़ी से हुआ था जो काफिले का हिस्सा नहीं थी। अब गहन जांच के बाद पुलिस ने स्वीकार किया है कि यह हादसा जगन मोहन रेड्डी की गाड़ी से ही हुआ था।
<
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की कार ने रैली में एक व्यक्ति को कुचल दिया।
— Dr. Sheetal yadav (@Sheetal2242) June 22, 2025
यह 70 वर्षीय व्यक्ति सिंघिया इन्हीं की पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।
जिसे बाद में हॉस्पिटल में एडमिट कराया लेकिन बाद में डाक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
दुख की बात यह है… pic.twitter.com/MSKXS0EkKI
>
FIR में कई बड़े नेताओं के नाम
गुंटूर के एसपी सतीश कुमार ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि सिंगैया, जगन मोहन रेड्डी की कार से कुचले गए थे। इसी के आधार पर FIR में अब सिर्फ ड्राइवर ही नहीं, बल्कि जगन मोहन रेड्डी, पूर्व सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी, पूर्व मंत्री पेरनी वेंकटरमैया (नानी) और विद्दाडाला रजनी का नाम भी जोड़ा गया है। FIR में धाराएं भी बदली गई हैं।
ये भी पढ़ें-https://'हर कॉल पर डराने वाली ट्यून'- BJP नेता ने कहा - अब तंग आ गए, इसे तुरंत बंद किया जाए
YSRCP ने लगाए राजनीतिक बदले के आरोप
इस पूरे मामले में YSRCP पार्टी ने पुलिस के बयान बदलने पर सवाल उठाए हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि बुधवार को खुद एसपी ने कहा था कि हादसा किसी निजी वाहन से हुआ था, लेकिन अब सियासी दबाव में आकर बयान बदला जा रहा है। उन्होंने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया है, जिससे आंध्र प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।