#MeToo: रेप के आरोप पर अकबर का जवाब, पत्रकार की सहमति से बनाए थे संबंध

punjabkesari.in Friday, Nov 02, 2018 - 04:26 PM (IST)

नई दिल्ली: अमेरिका के एक प्रमुख मीडिया हाउस की पत्रकार पल्लवी गोगोई की ओर से लगाए गए रेप के आरोपों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एम. जे. अकबर ने सफाई पेश की है। अकबर ने कहा कि मेरे और पल्लवी के बीच जो भी हुआ, वो आपसी सहमति से हुआ, मैंने उसका रेप नहीं किया। वहीं अकबर की पत्नी भी इस मामले में सामने आई और कहा कि पल्लवी गोगोई के उनके पति के साथ संबंध थे, इस वजह से हमारे घर में नाराजगी और कलह का माहौल बन गया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी ने कहा कि अब पल्लवी रेप का झूठा आरोप लगा रही है। अकबर ने कहा कि करीब 24 साल पहले पल्लवी गोगोई के साथ उनके कई महीनों तक आपसी सहमति से संबंध रहे। उन्होंने कहा कि तब हमारे संबंधों पर कई तरह की बातें भी उठी थीं और फिर घरेलू कलह के चलते हमारे रास्ते काफी खराब मोड़ पर अलग हो गए। अकबर ने कहा कि जो लोग मुझे जानते हैं, वो बता सकते हैं कि मेरे और पल्लवी के बीच कैसी रिलेशनशिप थी।
PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि महिला पत्रकार गोगोई ने अकबर पर 24 साल पहले भारत में अपने साथ बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक अखबार का प्रधान संपादक होने के नाते उन्होंने अपने पद का इस्तेमाल कर मेरा यौन शोषण किया। गोगोई ने ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ में एक लेख में अपनी जिंदगी के 'सबसे कष्टकारी क्षणों' के बारे में विस्तार से लिखा है। गोगोई ने कहा कि उस समय ‘द एशियन एज’ अखबर के प्रधान संपादक अकबर एक प्रतिभाशाली पत्रकार थे, लेकिन उन्होंने अपने पद का इस्तेमाल कर उनका यौन शोषण किया। उन्होंने कहा कि मैं जो साझा कर रही हूं, वे मेरे जीवन के सबसे कष्टदायी पल हैं। मैंने 24 वर्षों तक उन्हें दबा कर रखा। उन्होंने इस बारे में विस्तार से बताया कि कैसे अकबर ने नई दिल्ली से मुंबई-जयपुर-लंदन तक द एशियन एज में काम करते हुए वर्षों तक उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया।
PunjabKesari
गोगोई ने बताया कि जब उन्होंने एशियन एज में काम करना शुरू किया, तब उनकी उम्र 22 साल थी। वह अकबर के व्यक्तित्व से प्रभावित थीं। उनकी भाषा, मुहावरों का इस्तेमाल करने के उनके तरीके से प्रभावित थीं। पत्रकार ने आरोप लगाया, "लेकिन मुझे अपनी पसंदीदा नौकरी के लिए जल्द ही बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। यह 1994 की गर्मियों का वक्त रहा होगा और मैं उनके केबिन में गई। उसका दरवाजा अक्सर बंद रहता था। मैं उन्हें ओपेड पेज दिखाने गई जो मैंने बनाया था। उन्होंने मेरी कोशिश की सराहना की और अचानक मुझे चूमने के लिए झपट पड़े। मैं लडख़ड़ा गई। मैं केबिन से बाहर निकल आई। मेरा चेहरा लाल हो गया, मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था, मैं शर्मिंदा और बहुत टूटी हुई महसूस कर रही थी।"
PunjabKesari
भारत में ‘मी टू’ अभियान के जोर पकड़ने के बीच अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन शोषण के आरोप लगाए। इसके चलते उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से अक्टूबर में इस्तीफा देना पड़ा।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News