दिल्ली में टूटा बारिश का रिकॉर्ड: 122 साल में सबसे अधिक बरसात, आज से राजधानी में येलो अलर्ट जारी

punjabkesari.in Monday, Jan 24, 2022 - 08:47 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार देर रात हुई बारिश के बाद इस साल जनवरी में दिल्ली में कुल 88.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो 1901 के बाद से इस महीने में हुई सबसे अधिक बारिश है। इसी के साथ मौसम विभाग ने सोमवार से येलो अलर्ट जारी करते हुए हफ्तेभर तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। हालांकि, इस बीच राजधानी को बारिश से राहत मिलेगी लेकिन कुछ दिन रात और सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा।

 

 IMD के आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले राजधानी में 1989 में 79.7 मिलीमीटर और 1953 में 73.7 मिलीमीटर बारिश हुई थी। सफदरजंग वेधशाला में छह दिन बारिश दर्ज की गई और इस महीने अब तक 88.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। रविवार को रात साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 19.7 मिलीमीटर बारिश हुई। IMD की वेबसाइट के अनुसार, इस महीने पालम वेधशाला में 110 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News