रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सियाचिन में सैन्यकर्मियों के साथ मनाएंगे होली, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2024 - 05:30 AM (IST)

नेशनल डेस्कः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि वह 24 मार्च को दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन का दौरा करेंगे और वहां तैनात सशस्त्र बलों के जवानों के साथ होली मनाएंगे। 
PunjabKesari
हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका, छह बागी और तीन निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल
हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस के छह पूर्व विधायक शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्हें कांग्रेस के एक व्हिप की अवज्ञा करने के बाद विधायक पद से अयोग्य करार दिया गया था। वे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव बिंदल की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गए। इसके अलावा तीन निर्दलीय विधायक - आशीष शर्मा, होशियार सिंह और के एल ठाकुर भी बीजेपी में शामिल हुए हैं।

जयशंकर ने बोस और आईएनए के सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर सिंगापुर की यात्रा शुरू की 
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को यहां एक समर स्मारक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज के सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की। 

ED हिरासत में होने के बावजूद मुख्यमंत्री बने रहेंगे अरविंद केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच आप नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को कहा कि पार्टी के सभी विधायक और पार्षद विचार-विमर्श के बाद आम सहमति पर पहुंचे कि केजरीवाल ईडी हिरासत में होने के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी की बागडोर संभालते रहेंगे। अरविंद केजरीवाल को गुरूवार को गिरफ्तार किया गया था।

TMC नेता महुआ मोइत्रा के कई लोकेशन पर CBI की रेड
टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के यहां सीबीआई द्वारा छापेमारी की गई है। महुआ से जुड़ी कई जगहों पर रेड मारी गई। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का मामला है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कैश-फॉर-क्वेरी मामले में तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा से जुड़े कोलकाता में कई स्थानों पर तलाशी ले रही है। 

ईडी की छापेमारी के दौरान गिरफ्तार AAP नेताओं के पास से कोई अवैध धन बरामद नहीं हुआ: आतिशी
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने एक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ''कथित शराब नीति मामले में दो दिन पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें सिर्फ एक व्यक्ति - अरबिंदो फार्मा के प्रमुख सरथ चंद्र रेड्डी - के बयान के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। “यह एक खुला और बंद मामला है। आतिशी ने कहा, अब बीजेपी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया जाना चाहिए और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

मोदी के खिलाफ अजय राय, राजगढ़ से दिग्विजय लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट 
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को 45 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की जिसमें सबसे प्रमुख नाम पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय का है जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से टिकट दिया गया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राज्य के राजगढ़ से टिकट दिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News