राजनाथ सिंह आज ओडिशा दौरे पर जाएंगे, बैठक करेंगे संबोधित

punjabkesari.in Thursday, Feb 22, 2024 - 01:36 AM (IST)

नेशनल डेस्क : भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार को ओडिशा की एक दिवसीय यात्रा पर होंगे। इस दौरान वह दो जनसभाओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सिंह की यात्रा 2024 के लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के दौरे का हिस्सा है। भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा, "रक्षा मंत्री नबरंगपुर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और ब्रह्मपुर तथा बारीपदा में दो सभाओं को संबोधित करेंगे।" 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News