''मैं भी केजरीवाल'' अभियान का पांचवां दिन, राजकुमार आनंद बोले- कैंपेन को जनता का मिल रहा भारी समर्थन
punjabkesari.in Tuesday, Dec 05, 2023 - 08:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क: ‘मैं भी केजरीवाल’ अभियान का आज पांचवां दिन है। पूरी दिल्ली में यह अभियान जारी है। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री राज कुमार आनंद ने कार्यकर्ताओं के साथ पटेल नगर के प्रेम नगर फाटक से डोर टू डोर अभियान निकाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते चार दिन से दिल्ली में आम आदमी पार्टी का ‘मैं भी केजरीवाल’ अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता लोगों के घर-घर पर जाकर बता रहे हैं कि किस प्रकार बीजेपी, आप नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसा कर जेल में बंद करने का काम कर रही है।
राज कुमार आनंद ने आरोप लगाया कि बीजेपी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेजना चाहती है। केजरीवाल को सरकार चलाने के लिए दिल्ली की जनता ने बहुमत दिया था। इसलिए हम दिल्ली की जनता के पास जाकर उनसे उनका मत जानने के लिए यह अभियान चला रहे हैं। लोगों से हमे जो भी प्रतिक्रिया मिलेगी उन्हें रजिस्टर में दर्ज करके पूरी दिल्ली से एक डाटा इकट्ठा कर रहे हैं।
दिल्ली सरकार में मंत्री @RaajKumarAnand1 ने #MaiBhiKejriwal अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों से पूछा-
— AAP (@AamAadmiParty) December 5, 2023
अगर BJP षड्यंत्र के तहत केजरीवाल जी को गिरफ्तार करती है तो उन्हें क्या करना चाहिए?
इसके जवाब में लोगों ने एक स्वर में कहा कि CM @ArvindKejriwal को जनता की सेवा के उद्देश्य को… pic.twitter.com/vqjtPbTzyw
मंत्री राज कुमार आनंद ने बताया कि जनता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काम से बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि न केवल घर के आदमी ही बल्कि गृहणी, स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे भी इस बारे में भली भांति जानते है कि किस प्रकार से भाजपा पार्टी, आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसा कर जेल में बंद कर रही है। उन्होंने बताया कि इस डोर टू डोर के दौरान हमें दिल्ली की जनता की अपार सहानुभूति मिल रही है।